Home » आरती » श्री सत्यनारायण जी की आरती
satyanarayan bhagwan

श्री सत्यनारायण जी की आरती

सत्यनारायण भगवान भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। भगवान श्री सत्यनारायण जी की भक्ति व आरती करने से सभी कार्य सफल होते हैं।

श्री सत्यानारयण भगवान की आरती (Aarti of Shri Satya Narayan ji in Hindi)

 

ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी जय लक्ष्मीरमणा |
सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा

रत्नजडित सिंहासन, अद्भुत छवि राजें |
नारद करत निरतंर घंटा ध्वनी बाजें ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी….

प्रकट भयें कलिकारण ,द्विज को दरस दियो |
बूढों ब्राम्हण बनके, कंचन महल कियों ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

दुर्बल भील कठार, जिन पर कृपा करी |
च्रंदचूड एक राजा तिनकी विपत्ति हरी ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

वैश्य मनोरथ पायों ,श्रद्धा तज दिन्ही |
सो फल भोग्यों प्रभूजी, फेर स्तुति किन्ही ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

भाव भक्ति के कारन .छिन छिन रुप धरें |
श्रद्धा धारण किन्ही, तिनके काज सरें ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

ग्वाल बाल संग राजा, वन में भक्ति करि |
मनवांचित फल दिन्हो, दीन दयालु हरि ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

चढत प्रसाद सवायों, दली फल मेवा |
धूप दीप तुलसी से राजी सत्य देवा ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

सत्यनारायणजी की आरती जो कोई नर गावे |
ऋद्धि सिद्धी सुख संपत्ति सहज रुप पावे ॥
ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी…..

ॐ जय लक्ष्मीरमणा स्वामी जय लक्ष्मीरमणा|
सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा ॥

Check Also

maa saraswati

माँ सरस्वती जी की आरती

माँ सरस्वती की पूजा व आरती करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। माँ सरस्वती …