Home » भजन » Aao Aao Yashoda kay Lal

Aao Aao Yashoda kay Lal

आओ आओ यशोदा के लाल .
आज मोहे दरशन से कर दो निहाल .
आओ आओ आओ आओ यशोदा के लाल ..

नैया हमारी भंवर मे फंसी .
कब से अड़ी उबारो हरि .
कहते हैं दीनों के तुम हो दयाल .
आओ आओ आओ आओ यशोदा के लाल ..

अब तो सुन लो पुकार मेरे जीवन आधार .
भवसागर है अति विशाल .
लाखों को तारा है तुमने गोपाल .
आओ आओ आओ आओ यशोदा के लाल ..

यमुना के तट पर गौवें चराकर .
छीन लिया मेरा मन मुरली बजाकर .
हृदय हमारे बसो नन्दलाल .
आओ आओ आओ आओ यशोदा के लाल ..

Aao Aao Yashoda kay Lal

Check Also

राम दरबार है जग सारा

राम दरबार है जग सारा राम ही तीनो लोक के राजा, सबके प्रतिपला सबके आधारा …